मिस उत्तराखंड- 2021 के फर्स्ट लुक का आयोजन किया,  सुंदरियों ने किया कैटवॉक

देहरादून।

मिस उत्तराखंड के लिए देहरादून में आयोजित मिस-2021 के फर्स्ट लुक का आयोजन किया गया। जिसमें संदरियों ने कैटवॉक किया। सिनमिट कमयुनिकेशंस की ओर से राजपुर रोड स्थित होटल मधुबन में 27 मॉडल्स ने मीडिया के सामने अपना इंट्रो दिया। यह सभी मॉडल्स अब अलग-अलग राउंड्स में प्रतिभागी रहेंगी। ग्रैंड फिनाले दिंसबर में किया जाएगा।
बुधवार को आयोजित फर्स्ट लुक राउंड में देहरादून, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी,धारचुला आदि जगहों की प्रतिभागियों ने कैटवॉक किया। आयोजक दलीप सिंधी ने बताया कि इन मॉडल्स के कॉन्फिडेन्स को बढ़ाने के लिए ग्रूमिंग क्लासेज शुरू होंगी। जिसमें ड्रेस, मेकअप से लेकर उनकी कम्युनिकेशन स्किल्स राउंड को निखारा जाएगा। बताया कि आयोजन का ग्रैंड फिनाले दिसंबर में होगा। आयोजक राजीव मित्तल ने बताया कि पिछले साल कोरोना की वजह से आयोजन पर ब्रेक लग गया था। बताया कि अलग-अलग राउंड के बाद इसका ग्रैंड फिनाले होगा। इस मौके पर करिश्मा नेगी और राज शाह ने विशेष सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *