ओबीसी मोर्चा का प्रबुद्धजन सम्मेलन 17 दिसंबर को

श्रीनगर गढ़वाल।

भाजपा ओबीसी मोर्चा के नगर मंडल के पदाधिकारियों की बैठक में प्रबुद्धजन सम्मेलन की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। मोर्चा के प्रभारी एवं पूर्व दायित्वधारी राज्यमंत्री अतर सिंह असवाल ने कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपते हुए सम्मेलन को सफल बनाने का आह्वान किया। अदिति स्मृति न्यास में आयोजित बैठक में समस्याओं एवं चुनावी रणनीति पर चर्चा की गई। इस मौके पर मंडल के प्रभारी अतर सिंह असवाल एवं सहप्रभारी देवेंद्र मणि मिश्रा ने संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी। कहा कि सभी कार्यकर्ता घर-घर जाकर सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों को पहुंचाएं। मोर्चा के मंडल अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी ने 17 दिसंबर को नगर में आयोजित होने वाले मोर्चा के प्रबुद्धजन सम्मेलन की तैयारियों और व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी दी। बैठक में जयबल्लभ पंत, उर्वादत्त दत्त भट्ट, सविता पंवार, नेहा रमोला, उमा गुनसोला, आरती गोस्वामी, प्रमिला पंवार, रजनी रावत व राजेश्वरी पुरी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *