पुलिस को मिली बड़ी सफलता,नकली नोट बनाने वालो का भंडाफोड़,पांच शातिरों के साथ नोट बरामद

 

गोण्डा

जिले की पुलिस को जाली नोट बनाने वाले गैंग का पर्दाफाश करने में सफलता मिली है,पांच शातिर अपराधियो को गिरफ्तार एक लाख से अधिक के जाली नोट पंद्रह हजार असली नोट व नोट बनाने के उपकरण बरामद किया है।

अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सदर लक्ष्मीकान्त गौतम के मागदर्शन में आज प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर मय पुलिस टीम मुखबिर की सूचना पर जाली नोट बनाने वाले गैंग के 05 सदस्य अर्जुन गोस्वामी निवासी कुम्हरौरा थाना करनैलगंज ,विश्वनाथ सिंह निवासी तुलसीपुर मांझा नवाबगंज, राममूरत सिंह निवासी रामपुर वजीरगंज,शमशाद निवासी ढोढेपुर तरबगंज,ताज मोहम्मद चन्द्रापुर वजीरगंज को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से रू0 1,02850/- के जाली नोट, रू0 15,000/- के असली नोट व जाली नोट बनाने के उपकरण बरामद किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि उक्त अभियुक्तगणों का एक संगठित गिरोह है जिसका सरगना अर्जुन गोस्वामी है जो काफी दिनों से अपने गैंग के सदस्यों के साथ मिलकर जाली नोट छापने का कारोबार किया करते थे तथा बाजार में सभी असली नोटों के साथ जाली नोटों की खपत किया करते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *