गन्ने की ट्रालियां गांवों में बनी जाम का कारण

रुड़की।

धनौरी क्षेत्र में गन्ने के ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रालियां इस समय जाम का कारण बनी हुई हैं। जाम की समस्या के चलते राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इन वाहनों से हादसे की आशंका भी बनी रहती है। कोटा मुरादनगर-धनौरी मार्ग पर दौड़ने वाले इन वाहनों के कारण जाम की समस्या भी उत्पन्न हो लगी है। रविवार को जसवावाला से धनौरी बाजार तक गन्ने के ट्रैक्टर ट्रालियों के कारण लंबा जाम लग गया। घंटों तक जाम के बीच राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। किसी तरह जाम खुला तो राहीगरों को राहत मिली। दूसरी ओर गन्ने के ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रालियों से हादसे की आशंका बनी रहती है। पूर्व में भी इन ओवरलोडिंग ट्रैक्टर ट्रालियों के पलटने से बड़े हादसे होने से टलते रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *