केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट साथियों के मिलन समारोह में शहीदों को दी संगीतमय श्रद्धांजलि
रतलाम,
जिला औषधि विक्रेता संघ के तत्वावधान में जि़ले के समस्त केमिस्ट व ड्रगिस्ट साथियों का पारिवारिक मिलन समारोह आयोजित हुआ। इसमें संघ सदस्यों के परिजनों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। बच्चों ने संगीतमय प्रस्तुति के साथ सीडीएस विपिन रावत एवं अन्य शहीद सैनिकों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। श्रेष्ठ प्रस्तुति देने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया।
संघ प्रवक्ता अरुण त्रिपाठी ने बताया कि मिलन समारोह का शुभारंभ संघ अध्यक्ष जय छजलानी, उपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश लोढ़ा, सचिव राकेश कोचट्टा, मध्य प्रदेश केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के सदस्य प्रकाश चोरडिया, कोषाध्यक्ष विजय माहेश्वरी, सहसचिव कमल कटवानी, संगठन सचिव अजय मेहता ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। पूनम भंसाली ने गणेश वंदना प्रस्तुत की। अध्यक्षीय उदबोधन में श्री छजलानी ने आने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी। सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान मनस्वी प्रकाश लोढ़ा ने सीडीएस
विपिन रावत एवं अन्य शहीदों को श्रद्धांजलि दी, बृद्धि शर्मा एवं मेघना शर्मा ने नारी शक्ति पर काव्य पाठ किया। कार्यक्रम के दौरान दो वर्ष मैं संघ के सदस्य और उनके परिजनों की असमय मृत्यु पर भी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सांस्कृतिक कार्यक्रम में महक तोमर भाविका तोमर आरना देवानी इद्रिस भाई राजेश व्यास झलक मालवी जूनेरा ख़ान चेरी रुणवाल मयूरी भंसाली सूजल कटक़ानी, सना शाह, अनाया रुणवाल उज्जवल कराडा संध्या राठौर वैदेही राठौर पूनम भंसाली प्रतिक्षा पूर्वा गरीमा रुणवाल आमिशी जैन दिया जैन माही जैन आराध्या छाजेड़ सोफिया शाह ने अलग अलग प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम का संचालन दीपक डोशी ने किया।आभार संघ के सचिव राकेश कोचट्टा नें माना।
कार्यक्रम में संघ के विनय लोढा प्रवीण गुप्ता जितेंद्र देवानी संजय पूँगलिया पंकज मालवी जितेंद्र भटनागर पवन मालवी प्रकाश लोढ़ा वैभव मालवी सुमित पूगलिया,मेहमूद भाई छिपा अखिलेश लोढ़ा हार्दिक मेहता सुरेंद्र भटेवरा प्रवीण गुप्ता दिलीप पोरवाल संजय स्वर्णकार गोल्डी भैया पारस भंसाली सुशील कोचट्टा आदि मौजूद रहे।
