ग्लास से लदे ट्रक में लगी आग, चालक ने बचाई जान

रुड़की।

ट्रक, ट्रांसफार्मर और गन्ने के खेत में आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हुआ। अग्निशमन कर्मचारी सुबह करीब साढ़े तीन बजे के बाद से शाम तक आग बुझाने के लिए दौड़ लगाते रहे। सुबह करीब 3:30 बजे के आसपास नारसन में ग्लास से लदे ट्रक में आग लग गई। चालक ने किसी तरह अपनी जान बचाई। जिसके बाद शोर-शराबा होने पर कई लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने जलते हुए ट्रक की आग बुझाने का काफी प्रयास किया। लेकिन वह सफल नहीं हो पाए। जिसके बाद सूचना अग्निशमन कर्मचारियों को मिली। मौके पर विपिन, हरिश्चंद्र और मदन सिंह ने पहुंचकर आग पर काबू पाना शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि आग लगने से करीब दस लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। इसके अलावा दोपहर के वक्त जादूगर रोड पर स्थित एक ट्रांसफार्मर में आग लग गई। सूचना मिलने पर अग्निशमन कर्मचारी वहां पहुंचे। लिब्बरहेड़ी गांव में स्थित गन्ने के खेत में आग लग गई। सूचना पर कर्मचारी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पा लिया। अग्निशमन स्टेशन इंचार्ज देवेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि बुधवार को रुड़की, नारसन और लिब्बरहेड़ी में आग लगने की तीन घटनाओं हुई। जिनमें लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। अग्निशमन कर्मचारियों की तत्परता से कोई हताहत नहीं हो पाया। जल्द ही आग पर काबू पाकर सब सामान्य कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *