पदोन्नति नहीं देने का लगाया आरोप
अल्मोड़ा।
आडिट विभाग में लेखा परीक्षा अधिकारी के रिक्त पदोन्नति नहीं दिए जाने पर कार्मिकों में रोष है। विभाग के तहत यहां कार्यरत सहायक लेखा परीक्षा अधिकारी रमेश चंद्र पांडे ने आरोप लगाया है मामले में गुमराह करने का आरोप लगाया है। गुरुवार को निदेशक को भेजे पत्र में उन्होंने इस पर स्थिति साफ करने को कहा है। उन्होंने कहा वह आगामी 11 दिन बाद रिटायर हो रहे हैं। लेकिन उनको प्रोन्नति का लाभ नहीं दिया जा रहा है। निदेशालय रिक्त लेखा परीक्षा अधिकारी के पदों को सीधी भर्ती का बता रहा है। जबकि विभाग ने इनमें नियुक्ति के लिए कोई औपचारिक प्रक्रिया नहीं की है। कहा सीधी भर्ती का आयोग को अधियाचन भेजा जाना चाहिए था। उन्होंने कहा एक ओर सरकार की ओर से 9 नवम्बर 21 को जारी शासनादेश में सभी विभागों में पदोन्नति के पदों को भरने के लिए 15 दिन की समय-सीमा तय की थी। पर आडिट विभाग इसका पालन नहीं कर रहा है, जोकि सरासर अन्याय है।
