69 ग्रामीणों को दिए स्वामित्व कार्ड
रुड़की। विकासखंड नारसन के सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान झबरेड़ा विधायक देशराज र्कणवाल की ओर से नसीरपुर अफजलपुर, जैनपुर झंझेडी और सिखर के 69 ग्रामीणों को स्वामित्व कार्ड का वितरण किया गया। विधायक देशराज कर्णवाल ने कहा कि भाजपा सरकार सभी के हितों को ध्यान में रखकर काम कर रही है। जिन लोगों के पास सिर छुपाने के लिए मकान नहीं है उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान दिए जा रहे हैं। साथ ही जो पुश्तैनी मकान हैं लेकिन उनके पास कोई कागज नहीं हैं उन्हें भी अब भाजपा सरकार की ओर से स्वामित्व कार्ड का वितरण किया जा रहा है। स्वामित्व कार्ड के आधार पर ग्रामीण कई सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के साथ ही बैंक से लोन भी ले सकते हैं। इस अवसर पर सहायक विकास अधिकारी पंचायत धर्मपाल सिंह, लेखाकार मनोज त्यागी, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी मोहम्मद इंतजार, अमरीश और शंकर दीप आदि मौजूद रहे।
