ग्रामीणों को विकास कार्यों की जानकारी दी
ऋषिकेश। गुमानीवाला में कार्यक्रम आयोजित कर जिला पंचायत में हुए विकास कार्यों की जानकारी ग्रामीणों को दी गई। कार्यक्रम के दौरान आयोजित स्वास्थ्य और ई-श्रमिक कार्ड शिविर का 500 ग्रामीणों ने लाभ उठाया। सोमवार को कैनाल रोड गुमानीवाला में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम संयोजक जिला पंचायत सदस्य संजीव चौहान ने उनके दो सालों के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को जनता के समक्ष रखा। साथ ही क्षेत्र के खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य जांच, रक्त जांच और ई श्रमिक कार्ड शिविर लगाया गया। कार्यक्रम में मानवेंद्र कंडारी, महावीर उपाध्याय, हरीश रावत, आशु पोखरियाल, संजय राणा, रविंद्र रमोला, रंजीत थापा, टीटू भाई, शिवानी गुप्ता, नीरजा गोयल, पिंकी गोसाई, शिव स्वरूप नौटियाल, लक्ष्मण चौहान आदि उपस्थित रहे।
