सटटे की खाईबाड़ी में गिरफ्तार किया

रुड़की।  थाना पुलिस ने गांव कोटवाल आलमपुर से एक व्यक्ति को सट्टे की खाईबाड़ी करते गिरफ्तार कर लिया। दूसरी ओर काफी समय से फरार चल रहे दो वारंटी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। थानाध्यक्ष विनोद थपलियाल ने बताया कि क्षेत्र में निरोधात्मक कार्रवाई के चलते मुखबिर की सूचना पर गांव कोटवाल आलमपुर में गांव के पास एक बाग में पुलिस द्वारा छापा मारकर गांव के प्रिंस उर्फ टैक्सी को गिरफ्तार कर लिया। इसके पास से सट्टा पर्ची, पेन व ₹4920 नगदी बरामद की गई। वहीं गांव भक्तोवाली निवासी मनोज और गांव बेहडेकी सैदाबाद निवासी श्याम को सोमवार रात दोनों के घरों पर छापा मारकर गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों वारंटी काफी समय से मारपीट के मुकदमों में फरार चल रहे थे। उक्त तीनों आरोपियों का चालान करते हुए न्यायालय में पेश किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *