लंढौरा में होर्डिंग बैनर हटाये

रुड़की।  लंढौरा नगर पंचायत की ओर से चौराहों और सड़कों किनारे लगाए गए होर्डिंग व बैनरों को हटाया गया। लंढौरा बस अड्डा, पुलिस चौकी चौक और रुड़की लक्सर मार्ग पर सड़क किनारे कई स्थानों पर होर्डिंग और बैनर लगे हुए थे। आचार संहिता लागू होने पर नगर पंचायत लंढौरा की ओर से होर्डिंग्स और बैनरों को हटाने के लिए अभियान चलाया गया। इस दौरान सीढ़ी वाली मशीन की मदद से कर्मचारियों ने मुख्य मार्गों से होर्डिंग और बैनरों को हटवाया। ईओ हरिचरण सिंह ने बताया कि सभी सार्वजनिक स्थानों से होर्डिंग बैनरों को हटवाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *