टिकट के दावेदार ने खोला कार्यालय

रुड़की।  विधानसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही दलीय व निर्दलीय उम्मीदवार भी सक्रिय हो गए हैं। कांग्रेस से लक्सर सीट के लिए टिकट मांग रहे प्रमोद खारी ने रविवार को लक्सर के शेखपुरी मोहल्ले में फीता काटकर अपने चुनाव प्रचार कार्यालय की भी शुरुआत कर दी। दावा किया कि पार्टी ने उन पर विश्वास जताया तो वह सीट जीतकर दिखाएंगे। कार्यालय उद्घाटन के मौके पर उनके साथ कांग्रेस ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष विकास चौधरी के अलावा अक्षय रोड, अरमान मलिक, मोहम्मद सलमान, आरिफ, विनिल, आशू, अमरदीप प्रधान, खालिद, शौकीन अली, वसीम अली, अमित पंवार, राजू चौधरी, शादाब, सिराज, समून, नितिन, विनित, मन्नू, गांधी, शोएब आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *