नाम कटने से वोट नहीं डाल पाया बुजुर्ग

रुड़की। नगर के मोहल्ला किला निवासी 75 वर्षीय जहूर अहमद अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए पालिका के पुराने भवन में बने मतदान केंद्र पर पहुंचे। काफी लंबे समय तक लाइन में लगने के बाद जब वह मतदान अधिकारी के सामने पहुंचे तो मतदान अधिकारी ने उन्हें बताया कि उनका नाम मतदाता सूची में नहीं है। इसके बाद वह एक बार फिर घर पहुंचे तथा उन्होंने आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, राशन कार्ड आदि देकर मतदान केंद्र आए तथा अधिकारियों से उन्होंने गुहार लगाई कि आखिर उनका वोट किस कारण से वोटर लिस्ट से हटाया गया है। अधिकारी काफी छानबीन की लेकिन वोटर लिस्ट में वृद्ध का नाम नहीं मिला। इसके बाद वह मायूस होकर लौट गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *