यातायात नियमों के उल्लंघन पर 10 वाहनों के ई-चालान
रुद्रपुर।
यातायात के नियमों की अनदेखी करने पर सीपीयू टीम ने दस वाहनों के ई-चालान कर 15 हजार रुपये संयोजन शुल्क वसूल किया। सीपीयू के एसआई सुरेश सिंह रावत एवं कैलाश पूलरी ने एनएच 74 पर टीम के साथ चैकिंग अभियान चलाया। टीम ने यातायात के नियमों की अनदेखी करने पर 10 लोगों का चालान काटा । तथा टीम ने 15 हज़ार रुपये का संयोजन शुल्क भी वसूल किया। सीपीयू टीम के चालान की कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया।
