कर्मचारियों की समस्या सुलझाएं

 

रुड़की। रोडवेज एम्पलाइज यूनियन ने डिपो परिसर में कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर बैठक कर चर्चा की। सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भी यूनियन में बनाए रखने पर जोर दिया गया। कहा कि कर्मचारियों की एसीपी में कटौती के जो आदेश प्रबंधन की ओर से जारी किए गए हैं। यूनियन के स्तर से इस संबंध में कोर्ट में याचिका दायर कर तत्काल प्रभाव से आदेश पर रोक लगवाने के प्रयास किए जाएंगे। आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को भी संविदा कर्मी का दर्जा दिलाए जाने समेत विभिन्न मांगों को लेकर चर्चा कर आगे की रणनीति बनाई गई। बैठक में जगदीश बहुगुणा, बलिराम, शमशेर अली, विजय कुमार, प्रवीण, संदीप, गुलसन्नवर, कपिल, अमित और श्याम सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *