चौथी बार चुनाव जीते जोशी ने शहीदों को किया नमन
देहरादून। चौथी बार जीत हासिल करने के बाद मसूरी विधायक गणेश जोशी शुक्रवार को कचहरी परिसर स्थित शहीद स्मारक पहुंचे। यहां शहीदों को नमन कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद बार एसोसिएशन के सदस्यों ने उनका स्वागत किया। विधायक गणेश जोशी ने कहा कि मसूरी विधानसभा समेत पूरे राज्य के नागरिकों को धन्यवाद देना चाहते हैं, जिन्होंने एक बार पुना राज्य में डबल इंजन की सरकार गठित कर राज्य के विकास को सुनिश्चित करने का मार्ग प्रशस्त किया है। जो लोग देश के पीएम नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता पर सवाल उठा रहे थे, उन्हें भी जनता ने करारा जवाब दिया है। कहा कि डबल इंजन की सरकार में विकास को पुना डबल गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा जनता से किए सभी वादों को पूरा करेगी। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष पूनम नौटियाल, सुरेंद्र राणा, सिकंदर सिंह, अनुज रोहिला, बार एसोसिएशन अध्यक्ष मनमोहन कंडवाल मौजूद रहे।
