सईदिया मस्जिद में जलसा 18 मार्च को
देहरादून। आजाद कॉलोनी के नूर एन्कलेव स्थित सईदिया मस्जिद में 18 मार्च को इजलास-ए-आम और तकरीर कलामुल्लाह शरीफ होगी। शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद इमाम मुफ्ती अयाज ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शब-ए-बरात के मौके पर जलसे का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें दारूल उलूम देवबंद से उस्ताद हदीस अल्लमा जाहिद, सना मस्जिद इमाम मुफ़्ती वासिल तकरीर करेंगे। संचालन जमीयत के प्रवक्ता मौलाना शाहनजर करेंगे। उन्होंने ज्यादा से ज्यादा लोगों के शिरकत करने की अपील की है।
