पर्वतीय संस्कृति के अनुरूप मनाया होली मिलन कार्यक्रम
रुड़की। अशोकनगर की महिलाओं ने पर्वतीय संस्कृति के अनुरूप होली मिलन कार्यक्रम मनाया। बीना नेगी के आवास पर हुए कार्यक्रम में महिलाओं ने पर्वतीय होली के गढ़वाली गाने गाए। इस दौरान गुलाल लगाकर आपस में गले मिलकर एक दूसरे को हाली की बधाई दी। सतीश नेगी जिला मंत्री किसान मोर्चा भाजपा ने बताया कि होली का त्यौहार अपने पुराने भेदभाव भुलाकर सबको आपस में मेलजोल से रहने का संदेश देता है। इस अवसर पर सरोज नेगी, बीना नेगी, सरोज बडथ्वाल, अनीता काला, संतोषी बिष्ट, हीरा बिष्ट, रिंकी नेगी, अनीता रावत, देवंती नेगी, सीताम्बरी नेगी, सरोज डिमरी, उमा नेगी, अर्चना बडथ्वाल, महेश्वरी नेगी, लीला नेगी, देवंती भट्ट, सरिता भट्ट, रेखा भट्ट, शाकंभरी नेगी, उर्मिला नेगी, संपत्ति पवार, पुष्पा देवी और मधु रावत आदि उपस्थित रही।
