काऊ को मंत्रिमंडल में जगह देने की मांग
देहरादून। रायपुर मंडल अध्यक्ष रुद्रेश शर्मा ने रायपुर विधानसभा से उमेश शर्मा काऊ की तीसरी जीत पर खुशी जताई। बताया की विधायक काऊ की यह प्रदेश में दूसरी बड़ी जीत है। उन्होंने विधायक काऊ को मंत्रिमंडल में जगह देने की मांग की है। कहा कि विधायक काऊ के नेतृत्व में रायपुर विधानसभा निरतंर आगे बढ़ रही है, यही कारण है कि उनको प्रदेश में लगातार बड़ी जीत मिल रही है।
