भोजपुरी स्टार निकला बाइक चोर

भोजपुरी फिल्मों में नजर आ चुके एक एक्टर को दक्षिण पूर्वी दिल्ली की एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वाड की टीम ने मंगलवार को गिरफ्तार किया है। यह एक्टर फेक करेंसी रैकेट का मास्टरमाइंड है और दिल्ली पुलिस ने इसके पास से 50 लाख की फेक करेंसी और चोरी की दो बाइक भी बरामद की हैं। आरोपी मोहम्मद शाहिद उर्फ राज सिंह उर्फ ललन और सैयद जैन हुसैन को गिरफ्तार किया है। आरोपी शाहिद भोजपुरी फिल्म इलाहाबाद से इस्लामाबाद में काम भी कर चुका है।
प्रकाशित खबर के अनुसार एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वाड के इंस्पेक्टर कैलाश बिष्ट ने इस अंतरराष्ट्रीय ऑटो लिफ्टर गैंग का पर्दाफाश किया है। गैंग का मास्टर माइंट आरोपी मोहम्मद शाहिद उर्फ राज सिंह उर्फ ललन और सैयद जैन हुसैन अब गिरफ्तार किया जा चुके हैं। आरोपी शाहिद भोजपुरी फिल्म के अलावा कई भोजपुरी गानों में भी नजर आ चुका है। खबर के अनुसार बीते कुछ दिनों में साउथ ईस्ट डिस्ट्रिक्ट से कई गाड़ियों की चोरी होने की शिकायत सामने आई थी। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एक टीम बनाई। जिसके बाद जेल से जमानत पर छूटे कुछ अपराधियों की लिस्टिंग की गई और एक जैसी वारदातों को करने के तरीके इकट्ठा करने के बाद उन पर नजर रखी गई। इस मामले में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर गैंग के ऑटो लिफ्टर्स को पकड़ने के लिए प्लान बनाया और ये आरोपी जाल में फंस गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *