बंदरों को पकड़े की मांग
नई टिहरी। प्रतापनगर के माजफ गांव और आसपास के क्षेत्र में बंदरों के आंतक से लोग परेशान हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से बंदरों को पकड़ने के लिए गांव में पिंजरा लगाने की मांग की है। ग्रामीण कबूल सिंह, धनपाल महर, नरेन्द्र दुमोगा, दुलब सिंह आदि ने बताया कि बंदरों द्वारा ग्रामीणों के खेतों में उगी गेहूं, मसूर की फसलों के साथ आलू, लहसुन तथा बगीचों में सेब, आडू, खुमानी, पुलम के पेड़ों लगे फल और फूलों को पूरी तरह से नष्ट कर दिया है। जिससे ग्रामीण परेशान है,उन्होंने वन विभाग से बंदरों को पकड़े की मांग की है।
