पुत्रवधू ने सास ससुर को धमकाया
रुड़की। गंगनहर कोतवाली को गंगा एनक्लेव सैनिक कॉलोनी निवासी अशोक कुमार त्यागी ने बताया कि पुत्रवधू से संपत्ति को लेकर विवाद चला आ रहा है। आरोप है कि 22 मार्च को पुत्र वधू घर आई और गाली गलौच कर बदमाशों से अपहरण कराने की धमकी दी। आरोप है कि आतंकित कर घर खाली कराने का दबाव बनाया गया। पीड़ित ने पुत्र वधू से जान माल का खतरा बताया है। इंस्पेक्टर ऐश्वर्य पाल ने बताया कि शिवानी त्यागी निवासी गांव अम्बहटा देवबंद जिला सहारनपुर के खिलाफ तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
