परिवहन निगम श्रमिक संघ के राम चंद्र क्षेत्रीय अध्यक्ष बने

हल्द्वानी। उत्तराखंड परिवहन निगम एससी/एसटी श्रमिक संघ के शिविर कार्यालय हल्द्वानी में बुधवार को क्षेत्रीय कार्यकारिणी का चुनाव हुआ। चुनाव अधिकारी गोपाल चंद्र एवं पूरन राम की देख रेख में हुए चुनाव में क्षेत्रीय अध्यक्ष समित अन्य पदों पर पदाधिकारी निर्विरोध चुने गये। राम चंद्र सिंह क्षेत्रीय अध्यक्ष, किशन राम आर्य को मंत्री और किशन चंद्र आर्य को संरक्षक बनाया गया। यशपाल और भगवान दास को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, मोहन आर्य कोषाध्यक्ष, रमेश आर्य संयुक्त मंत्री, राम किशन संगठन मंत्री, सुनील कुमार सम्प्रेक्षक, विनोद कुमार प्रचार मंत्री, श्याम सिंह कार्यालय मंत्री, ललित कुमार संयोजक, रामपाल सिंह, देव लाल, प्रताप सिंह, गणेश सिंह और डुंगर सेन को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। चुनाव से पूर्व पदाधिकारियों ने कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की। प्रबंधन द्वारा कमरे खाली करने को लेकर जारी किए गए पत्र पर नाराजगी जताई। ये आदेश वापस लेने की मांग की गई। साथ ही सेवानिवत्त और मृत कर्मचारियों के देयकों के भुगतान, डीजल महंगा होने के बीच बसों का यात्री किराया बढ़ाने, नई बसें खरीदने, नई ई-टिकट मशीनें उपलब्ध कराने के साथ ही अन्य मुद्दे उठाए गए। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री हरीश आर्य, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीनिवास, पूरन राम, सुभाष कुमार, देवकी देवी, आनंद प्रकाश, जीवन चंद्र आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *