मेल-एक्सप्रेस में बिना रिजर्वेशन कर सकेंगे सफर!

लखनऊ 

रेल में सफर करने वाले पैसेंजरों के लिए खुशखबरी है. रेलवे यात्रियों के लिए अनरिजर्व स्पेशल मेल और एक्सप्रेस ट्रेन चलाएगा. इसके लिए रेलवे ने ट्रेनों की संख्या बढ़ाई है. अगले महीने यानी एक अप्रैल से अगली सूचना तक अनरिजर्व मेलध्एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी. यात्री बिना रिजर्वेशन के यात्रा कर सकते हैं।
इसके अलावा रेलवे ने तीन स्पेशल ट्रेन के पैसेंजर क्लास में भी बदलाव किया है. स्पेशल मेल और ट्रेनें राजधानी दिल्ली के साथ ही कानपुर सेंट्रल, बारामूला, अंबाला छावनी, बड़गाम और बनिहाल स्टेशन से चलेंगी. आइए जानते हैं इन ट्रेनों के रूट, ठहराव के स्टेशन और तारीखों के बारे में सबकुछ
कानपुर से टुंडला – कानपुर से टुंडला के बीच ट्रेन चलने से स्थानीय लोगों को फायदा मिलेगा. यह ट्रेन गोविंदपुर, पनकीधाम, भाउपुर, शिकोहाबाद, फिरोजाबाद के रास्ते टुंडला पहुंचेगी. ट्रेन में सेकंड क्लास के अनारक्षित डिब्बे होंगे.
कानपुर से फफूंद – रेलवे ने होली के बाद कानपुर से फफूंद के बीच ट्रेन चलाने का फैसला किया है. ट्रेन मैथा, रोशनमऊ हाल्ट, रूरा, अम्बियापुर से होकर रोजाना चलाई जाएगी. फफूंद से कानपुर के लिए ये ट्रेन 9 अप्रैल से शुरू होगी.
कानपुर से प्रतापगढ़- यह ट्रेन कानपुर से शाम 5.35 बजे प्रस्थान होगी और रात 11 बजे प्रतापगढ़ पहुंचेगी.
दिल्ली से टुंडला- 7 अप्रैल से दिल्ली से टुंडला के बीच नई ट्रेन चलेगी. ट्रेन दिल्ली से रात 1.25 बजे रवाना होगी और दोपहर में 12.25 बजे टुंडला पहुंचेगी. 10 अप्रैल से टुंडला से दिल्ली के लिए ट्रेन की शुरुआत होगी.
अंबाला से नंगल डैम- होली के बीच अंबाला कैंट से नंगल डैम जाने वाले लोगों को स्पेशल ट्रेन का फायदा मिलेगा. यह ट्रेन 25 मार्च से 1 अप्रैल तक संचालित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *