चारधाम यात्रा में अव्यवस्थाओं पर उठे सवाल,कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने सरकार को घेरा,  

देहरादून। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं करानेबमे सरकार फेल रही है। देशदुनिया से आ रहे श्रद्धालुओं को  बुनियादी सुविधाओं के लिए भी तरसना पड़ रहा है। सोमवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान से स्थानीय व्यक्तियों को होने वाली कठिनाई को लेकर राज्‍य सरकार को घेरा। उन्‍होंने कहा कि समय पर स्वास्थ्य सुविधाएं न मिलने के कारण कुछ यात्रियों की मृत्यु हो चुकी है।
मालूम हो कि करन आज ही गढ़वाल के दौरे से वापस लौटे हैं। करन ने कहा कि, यात्रा रूट पर हादसे की खबरे रोज ही आ रही हैं। शौचालय तक की व्यवस्था नहीं है। बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के नाम पर लोगों के घर उजाड़ दिए गए हैं। माहरा ने सरकार से तत्काल यात्री सुविधाओं को बढ़ाने और गरीब तीर्थ यात्रियों के लिए निशुल्क रैन बसेरे बनाने की मांग की। करन ने कहा कि बिजली संकट में भी सरकारी स्तर पर बड़े पैमाने पर खेल हो रहा है। चंपावत उपचुनाव के बाद इसका खुलासा किया जाएगा।
अपने गढ़वाल दौरे के दौरान करन माहरा ने कई जिलों में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान नए प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी को मजबूत बनाने पर चर्चा की। दरअसल फरवरी में हुए विधानसभा चुनावों में गढ़वाल क्षेत्र में कांग्रेस का ग्राफ गिरा है। पांचवीं विधानसभा चुनाव में गढ़वाल की कुल 30 विधानसभा सीटों में से मात्र तीन सीटें ही कांग्रेस को मिली हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में पार्टी को महज दो सीटें ही मिल पाई थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *