श्याम कमिश्नर तो बद्री प्रसाद बने स्काउट ट्रेनर कमिश्नर
चम्पावत। जिला स्काउट-गाइड परिषद और नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से श्याम चौबे को कमिश्नर नियुक्त किया गया जबकि बद्री प्रसाद शर्मा को जिला स्काउट ट्रेनिंग कमिश्नर और दयाकृष्ण जोशी को जिला सचिव नियुक्त किया गया। मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय में बैठक की अध्यक्षता सीईओ जितेंद्र सक्सेना ने की। जिला कमिश्नर डा. बीसी जोशी ने सीईओ का स्वागत किया। इस मौके पर काउंसलर भुवन शंकर पांडेय, जनार्दन गडक़ोटी, शिवराज सिंह तड़ागी, वंदना जोशी, शीला जौहार, नीरज वर्मा, आदि मौजूद रहे।
