श्रीनगर अस्पताल में एमआरआई कराने की मांग
श्रीनगर गढ़वाल। भाजपा के जिला मंत्री जितेंद्र रावत ने स्थानीय लोगों की मांग पर श्रीनगर में जल्द एमआरआई की मशीन शुरु करने की मांग की है। ताकि लोगों को एमआरआई कराने के लिए देहरादून के चक्कर ना काटने पड़े। उन्होंने इस संदर्भ में गढ़वाल सांसद से लेकर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत एवं सतपाल महाराज को भी ज्ञापन प्रेषित किया। ज्ञापन में उन्होंने गंगा दर्शन मोड़ से पौड़ी-श्रीनगर होते हुए खिर्सू रोपवे का निर्माण करने, केशवरामठ मंदिर का निर्माण करने, गंगा दर्शन मोड जाने वाले सड़क पर डामरीकरण तथा कीर्तिनगर से स्वीत पुल तक डिवाईडर एवं लाइंटिंग करने की मांग उठाई है।
