केमिकल युक्त पानी जमा होने से परेशानी

रुडकी। रायपुर औद्योगिक क्षेत्र में एक खाली प्लॉट पर गंदा कैमिकल युक्त पानी जमा होने से आसपास के लोगों को परेशानी हो रही है। लोगों ने मामले की शिकायत जिलाधिकारी से भी की है।
रायपुर औद्योगिक क्षेत्र में काफी समय से फैक्ट्रियों की बीच में खाली पड़ी जमीन में फैक्ट्रियों से निकलने वाले कैमिकल युक्त पानी जमा होने से आसपास के क्षेत्र में रहने वाले लोगों को दुर्गंध से परेशान होना पड़ रहा है। कई ग्रामीणों का आरोप है कि सेप्टिक टैंक की सफाई करने वाले टैंकर भी गंदा पानी इसी प्लॉट के आसपास छोड़ देते हैं। जिससे वहां से गुजरना बहुत मुश्किल होता है। इस मामले की शिकायत कई बार अधिकारियों से की गई है। साथ ही किसी बड़ी बीमारी फैलने की आशंका भी जताई है। महेंद्र सिंह, अश्वनी कुमार, अरविंद सैनी आदि ने बताया कि काफी समय से पानी भरा हुआ है। जिससे दुर्गंध फैल रही है। बताया कि बीमारी फैलने की आशंका भी है। भगवानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. विक्रांत सिरोही ने बताया कि गंदा पानी भरा रहने से बीमारी फैलने की आशंका रहती है। एसडीएम वैभव गुप्ता ने बताया कि शिकायत मिली थी जिस का निरीक्षण किया गया है। उसकी रिपोर्ट भी तैयार की गई है। जिसको अधिकारियों को प्रेषित कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *