चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार

रुडकी। एयर कंडीशनर चोरी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का माल बरामद किया है। आरोपियों को पुलिस ने चालान करने के बाद न्यायालय में कर जेल भेज दिया है। कोतवाली क्षेत्र के आसफ नगर निशू हैरिटेज के निकट बने एक मकान से एयर कंडीशनर चोरी कर दिया गया था। इस संबंध में मकान मालिक राजेश कुमार निवासी ग्राम गोविंद पुरी जनपद सहारनपुर की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। शहर चौकी प्रभारी मनोज गैरोला को मुखबिर ने सूचना दी कि चोरी का माल लेकर एक स्कूटी पर दो लोग नहर पटरी के रास्ते जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ लिया। उनके कब्जे से चोरी किया गया एयर कंडीशनर भी बरामद कर लिया गया और घटना में प्रयुक्त की गई स्कूटी भी बरामद कर ली गई। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम लुकमान तथा समीर निवासी ग्राम ढंडेरा कोतवाली रुड़की बताए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *