बीआरपी / सीआरपी पदों पर प्रवक्ताओं की नियुक्ति का होगा विरोध
चमोली। गैरसैंण विकासखंड़ के जूनियर हाई स्कूल एवं प्राथमिक शिक्षक संघ ने बीआरपी/ सीआरपी पदों पर प्रवक्ताओं की नियुक्ति किये जाने के सरकार के फरमान का विरोध करने का निर्णय लिया है यह जानकारी पूर्व जिला चमोली अध्यक्ष मनोज शाह एवं प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह रावत ने संयुक्त रूप से दी। इन पदाधिकारियों का कहना है कि समग्र शिक्षा जहां बालवाटिका से लेकर कक्षा 12 तक की शिक्षा आच्छादित होती है। वही इस व्यवस्था पर अकादमिक समर्थन एवं समन्वय के लिए बीआरपी, सीआरपी पदों पर केवल प्रवक्ताओं के नियुक्ति दिया जाना सर्वथा अव्यवहारिक है। उन्होंने कहा कि प्रवक्ता केवल कक्षा 11 एवं 12 के शिक्षण के लिए दक्ष एवं पात्र होते हैं तथा इन्हें बेसिक कक्षाओं के शिक्षण एवं चुनौतियों का कोई अनुभव नहीं होता है। इससे यहा प्रतीत होता है कि सरकार प्राथमिक शिक्षा को गर्त में डालने का काम कर रही है। जिसका पुरजोर विरोध संघ द्वारा किया जायेगा।
