विस अध्यक्ष ने की अपने पैतृक गांव में की शिवलिंग और नंदी की स्थापना

पौड़ी। विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूड़ी ने अपने पैतृक गांव राधाबल्लभ पुरम स्थित झालीमाली देवी मंदिर में शिवलिंग व नन्दी की स्थापना की। इस दौरान उन्होंने कहा कि गांव के मंदिर में आकर उनकी बचपन की याद ताजा हो गई है। उन्होंने कहा कि पिछले लंबे समय से इस मंदिर में शिवलिंग व नंदी की स्थापना करने की इच्छा थी जो आज पूरी हो गई है। इस दौरान यहां पर पौधरोपण भी किया। कहा कि जिले के प्रभारी मंत्री चंदनराम दास अब स्वस्थ हो चुके हैं। जल्द ही उनके द्वारा जिला योजना की बैठक की जाएगी जिससे विकास कार्यो को गति मिल पाएगी।  इस दौरान राज्य आंदोलनकारी मंच के अनूप कंडारी, सुनील नेगी, सुरेंद्र सिंह, हेमेंद्र नेगी, प्रदीप रावत, ओमप्रकाश डोभाल, विजयशर्मा ने विधानसभा अध्यक्ष को ज्ञापन देकर सरकारी नौकरियों में 10फीसदी क्षैतिज आरक्षण लागू करने, सभी राज्य आंदोलनकारियों की समान पेंशन करने, आंदोलनकारियों के आश्रितों को शासनादेश होने के बावजूद भी पेंशन ना मिलने पर जल्द कदम उठाने की मांग की। विधानसभा अध्यक्ष ने आंदोलनकारियों को जल्द ही समस्याओं के हल का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *