आईटीबीपी की तीन दिवसीय अंतर वाहिनी महिला एवं पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता संपन्न

 

देहरादून। भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) के सीमाद्वार परिसर में तीन दिवसीय अंतर वाहिनी महिला एवं पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता रविवार को संपन्न हुई। 23वीं वाहिनी के कमांडेंट शेंदिल कुमार ने विजयी टीमों को ट्रॉफी प्रदान की। उम्दा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी भी नवाजे। प्रतियोगिता में देहरादून सेक्टर के अधीन आने वाली सभी वाहनियों की टीमों के रोमांचक मुकाबले खेले गए। 12वीं वाहिनी आईटीबीपी मातली की महिला और पुरुष वर्ग की टीमों ने पहला स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में 23वीं वाहिनी देहरादून और पुरुष वर्ग में पहली वाहिनी जोशीमठ की टीम दूसरे स्थान पर रही। कमांडेंट शेंदिल कुमार ने पुरस्कार वितरण समारोह में कहा कि एक सैनिक को अपने आप को फिजिकल फिट रखना बहुत जरूरी है। सैन्यबलों में सैनिक को अपनी पसंद के खेल खेलने का अवसर मिलता रहता है। इसलिए सभी को कोई न कोई खेल अवश्य खेलना चाहिए। इससे पहले उत्तरी फ्रंटियर के महानिरीक्षक आईपीएस नीलाभ किशोर ने इसका सात जुलाई को शुभारंभ किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *