कीर्तिनगर में पुरानी पेंशन बहाली को वृक्षारोपण किया

 

श्रीनगर गढ़वाल। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के प्रांतीय आह्वान पर कीर्तिनगर में मंगलवार को शिक्षकों और कर्मचारियों ने एक वृक्ष पुरानी पेंशन बहाली के नाम पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर विद्यालयों में शिक्षकों और कर्मचारियों ने वृक्षारोपण किया। विकासखंड मुख्यालय के राजकीय इंटर कॉलेज कीर्तिनगर में समस्त शिक्षक-कार्मिको ने पुरानी पेंशन बहाली हेतु वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष टिहरी राजीव उनियाल ने सभी शिक्षकों व कार्मिकों से आह्वान किया कि सभी साथी एकजुट होकर पेंशन बहाली कार्यक्रम में प्रतिभाग करें। जिससे सरकार तक हमारी आवाज पहुंच सके। ब्लॉक अध्यक्ष संदीप मैठाणी ने कहा कि जिस प्रकार वृक्ष मानव जीवन के लिए जरूरी है उसी प्रकार पुरानी पेंशन भी हमारे बुढ़ापे के लिए बहुत जरूरी है। इस अवसर पर मुख्य संरक्षक सतीश बलूनी, धर्मेंद्र रावत, चंद्रशेखर मेवाड़, दीपक भंडारी, बिजेंद्र, दिनेश चंद्र, चंद्रमोहन मेवाड़, हरेंद्र रावत, उषा बिष्ट, अरविंद नेगी अर्जुन राणा, योगेश, कमलेश, विक्रम रावत, वीर सिंह, ममता पंचभया, महावीर पालीवाल, विनय रावत, सुधीर तिवाड़ी, अनामिका रावत, बलदेव, सावित्री कलेठा, शमशेर सिंह, मेहरवान आदि शामिल रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *