सब्जी विक्रेता की संदिग्ध मौत
रुद्रपुर। वमनपुरी से चौमेला मार्ग में शव होने की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। मृतक की शिनाख्त गंगाराम उर्फ पप्पू पुत्र डोरी लाल निवासी ग्राम गोनरो जहानाबाद, पीलीभीत के रुप में हुई। गंगाराम इन दिनों वार्ड 1 चिंतीमजरा में रहता था। वह सब्जी बेचकर परिवार का पालन पोषण करता था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि गंगाराम शराब का आदी था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। कोतवाली प्रभारी प्रकाश सिंह दानू ने बताया कि मृतक के शरीर में कोई निशान नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण साफ होगा
