खुली बैठक में जमा किए राशन कार्ड

चम्पावत। लोहाघाट के रायनगर चौड़ी में खुली बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में राशन कार्ड धारकों को जरुरी दिशा निर्देश दिए गए। इस दौरान कई लोगों ने अपने राशन कार्ड जमा किए। रायनगर चौड़ी के देवालय मंदिर में ग्राम प्रधान जितेंद्र राय की अध्यक्षता में पर बैठक हुई। वक्ताओं ने वर्तमान में राशन कार्ड के मानकों के बारे में बताया। उन्होंने शासन के नियमानुसार अपात्र व्यक्तियों से अपने राशन कार्ड जमा करने के लिए कहा। कई लोगों ने अपने राशन कार्ड जमा किए। जिसमें समायोजन के लिए पात्र लोगों को चयनित किया गया। कुछ लोगों ने पीला कार्ड भी जमा किया। इस दौरान वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन आदि के पात्र व्यक्तियों का नामांकन कर कारवाई प्रारंभ की गई। इस मौके पर ग्राम विकास अधिकारी मीरा बोहरा, आशीष पनुयोली रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *