भीषण गर्मी के बीच में ऋषिकेश में पेयजल संकट

ऋषिकेश।  पिछले तीन दिन से तीर्थनगरी ऋषिकेश में भीषण गर्मी पड़ रही है। इसके साथ ही शहर के कई इलाकों में पीने के पानी का संकट भी गहरा गया है। घरों के नलों में पानी नहीं आने से लोग हलक तर करने और घरेलू कामकाज निपटाने को बाहर से पानी ढोने को मजबूर हैं। पेयजल समस्या से जूझ रहे लोगों ने चेताया कि 24 घंटे के भीतर पेयजल आपूर्ति सुचारु नहीं हुई तो उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। आसमान आग उगल रहा है। तन को झुलसाने वाली गर्मी से लोग बेहाल है। राहत पाने के लिए पानी भी नसीब नहीं हो रहा। शहर के प्रगति विहार, बनखंडी, इंदिरानगर, नेहरूग्राम की करीब 20 हजार से अधिक की आबादी को भीषण गर्मी के बीच जलसंकट झेलना पड़ रहा है। दरअसल, पिछले दो दिनों से घरों में पानी नहीं आ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *