एसडीएम ने किया बुग्गावाला थाने का निरीक्षण
रुड़की। बुग्गावाला थाने में उप जिलाधिकारी वैभव गुप्ता ने निरीक्षण किया। निरीक्षण में चालान कार्रवाई कम पाई गई। जिसको बढ़ाने के लिए कहा गया है। साथ ही स्टोन क्रशर पर कार्यरत श्रमिकों के सत्यापन की कार्रवाई को कहा गया है। शस्त्र लाइसेंस कार्रवाई लंबित पड़ी है, जिन लोगों ने 3 साल से अधिक होने पर लाइसेंस का रीन्यूवल नहीं कराया है, उनको नोटिस जारी करके जल्द से जल्द शस्त्र लाइसेंस का रिन्यूवल कराने के निर्देश दिए जाएं।
