सुमन्त तिवारी बने रुद्रप्रयाग के नए जिला पंचायत अध्यक्ष

रुद्रप्रयाग। जिला पंचायत रुद्रप्रयाग में सोमवार को नए अध्यक्ष के रूप में सुमन्त तिवारी ने कार्यभार ग्रहण कर लिया। जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी राजेश कुमार ने उन्हें कार्यभार ग्रहण करवाया। कार्यभार ग्रहण करने के बाद नवनियुक्त जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि वह सभी सदस्यों को साथ लेकर विकास कार्य को आगे बढ़ाएंगे। बताते चलें कि रुद्रप्रयाग जिला पंचायत में बीते कई समय से अंदरूनी राजनीतिक घमासान मचा था। जिला पंचायत के 14 सदस्य पूर्व अध्यक्ष अमरेदई शाह से नाराज चल रहे थे जिस कारण उन्होंने बीते 4 जून को जिलाधिकारी को अविश्वास प्रस्ताव को लेकर एक पत्र सौंपा। इसके बाद 1 जुलाई को अमरदेई शाह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। जबकि 2 जुलाई को अपर जिला जज की मौजूदगी में जिला पंचायत में फ्लोर टेस्ट किया गया। जिसमें महज 14 सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया। सोमवार को नए अध्यक्ष के रूप में जिला पंचायत के उपाध्यक्ष रहे सुमन्त तिवारी को नए अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *