भगवानपुर तहसील दिवस में दो शिकायतों का निस्तारण

रुड़की।  भगवानपुर में तहसील दिवस एसडीएम वैभव गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। तहसील दिवस पर कुल 8 शिकायतें आई, जिनमें से दो शिकायतों का मौके पर निस्तारण हो गया। अन्य शिकायतों को संबंधित अधिकारी को 10 दिन हल करने के निर्देश दिए हैं। मंगलवार को भगवानपुर तहसील में आयोजित तहसील दिवस में एसडीएम ने पिछले तहसील दिवस में आई शिकायतों की समीक्षा की। तहसील दिवस में अधिकांश शिकायतें जमीनों की पैमाइश, राशन वितरण, पीडब्ल्यूडी तथा स्वास्थ्य से संबंधित थी। तहसील दिवस में मात्र 8 शिकायतें दर्ज हुईं जिसमें 2 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। अन्य शिकायतों के लिए एसडीएम ने 10 दिन में संबंधित अधिकारियों को निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर तहसीलदार गिरीश चंद्र त्रिपाठी, खंड विकास अधिकारी जयेंद्र भारद्वाज समेत सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *