गढ़वाल विवि में निकाली तिरंगा रैली
श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत बिड़ला परिसर से राष्ट्रीय राजमार्ग होते हुए प्रशासनिक भवन तक एनसीसी कैडेटों, एनएसएस के स्वंय सेवकों, शारीरिक शिक्षा विभाग सहित अन्य विभागों के छात्रों, शिक्षकों, कर्मचारियों, शोद्यार्थियों द्वारा भारत माता के जयकारों के साथ तिरंगा रैली निकाली गई। अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. एमएस नेगी के नेतृत्व में निकली गई इस रैली में मुख्य नियंता प्रो. बीपी नैथानी, मुख्य छात्रावास अधीक्षक प्रो. दीपक कुमार, संकायाध्यक्ष प्रो. मृदुला जुगराण, डॉ. सुरेंद्र बिष्ट, डॉ. गुड्डी बिष्ट, डॉ. हीरालाल यादव, डॉ. जेपी भट्ट, डॉ. जेपी मेहता, डॉ. दीपक भंडारी, डॉ. राकेश नेगी, डॉ. कपिल पवार आदि मौजूद रहे।
