अंडर-19 डिस्टिक्ट क्रिकेट लीग: बारू स्पोर्ट्स क्लब व दून बलूनी स्पोर्ट्स अकादमी का सेमीफाइनल में प्रवेश
देहरादून। अंडर-19 डिस्टिक्ट क्रिकेट लीग में शनिवार को बारू स्पोर्ट्स क्लब व दून बलूनी स्पोर्ट्स अकादमी ने भी सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। अभिमन्यु क्रिकेट अकादमी व आर्यन क्रिकेट अकादमी ने शुक्रवार को ही सेमीफाइनल में जगह बना चुके हैं। देव संस्कृति क्रिकेट क्लब में हुए तीसरे क्वार्टर फाइनल में दून बलूनी अकादमी ने सुशांत नेगी के शानदार हरफनमौला खेल की बदौलत निम्बस क्रिकेट अकादमी को 85 रन से हराया। पहले खेलते हुए दून बलूनी ने 38.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 163 रन बनाए। सुशांत नेगी ने सर्वाधिक 34 रन बनाए। कृष ने चार व निशु पटेल ने 3 विकेट लिए। जवाब में निम्बस अकादमी 25.3 ओवर में सिर्फ 78 पर सिमट गई। दिवीज ने 19 रन बनाए। सुशांत नेगी ने घातक गेंदबाजी करते हुए 5.3 ओवर में सिर्फ 5 रन देकर छह विकेट चटकाए। मॉम्स रायवाला में हुए चौथे क्वार्टर फाइनल में बारू स्पोर्ट्स क्लब ने नेशनल स्कूल ऑफ क्रिकेट को 75 रन से हरा दिया। बारू स्पोर्ट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में छह विकेट खोकर 188 रन बनाए। देवेश लाम्बा ने 58 व आयुश प्रियदर्शी ने 55 रन का योगदान दिया। साकेत पंवार व अभिनव ने 2-2 विकेट लिए। जवाब में नेशनल स्कूल ऑफ क्रिकेट 29.4 ओवर में सिर्फ 113 रन ही बना सकी। अग्रिम ने सर्वाधिक 51 रन बनाए। आयुष प्रियदर्शी ने 4 विकेट लिए।
