दंपती की सुरक्षा पर ध्यान न दिया जाना गंभीर मामला: वाहिनी
अल्मोड़ा। अंतरजातीय विवाह में उपपा नेता जगदीश चंद्र की निर्मम हत्या को लेकर उत्तराखंड लोक वाहिनी आक्रोशित है। शनिवार को वाहिनी ने एक बैठक कर हत्याकांड की कड़ी भर्त्सना की और कहा कि यदि प्रशासन ने जानमाल की सुरक्षा की होती तो इतनी बड़ी घटना नहीं होती। वाहिनी नेताओं ने कहा कि सुरक्षा पर ध्यान नहीं देना गंभीर मामला है।
