प्रतिबंधित दवाइयां बेचने पर होगी कार्यवाही : कोतवाल

ऋषिकेश। प्रतिबंधित नशीली दवाइयों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए डोईवाला पुलिस ने कमर कस ली है। डोईवाला कोतवाल ने क्षेत्र के दवा विक्रेताओं को प्रतिबंधित दवाओं को नहीं बेचने की हिदायत दी है। रविवार को डोईवाला कोतवाली में कोतवाल राजेश साह ने दवाई विक्रेताओं के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र को नशा मुक्त करने के लिए सभी लोगों की सहभागिता और जागरूकता जरूरी है। कहा कि नशा आने वाली पीढ़ी को खोखला कर रहा है। समाज के सहयोग के बिना इस बुराई को खत्म कर पाना मुश्किल है। कहा कि अगर क्षेत्र में कोई भी मेडिकल स्टोर प्रतिबंधित नशीली दवाएं बेचते पाया जाएगा, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने क्षेत्र के युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की। मौके पर अब्दुल शहीद, सईद मोहम्मद, अंसारी रेहान आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *