केन्द्रीय मंत्री राम प्रसाद पहुंचे परमार्थ निकेतन

ऋषिकेश। रविवार को स्वर्गाश्रम स्थित परमार्थ निकेतन पहुंचे केंद्रीय मंत्री राम प्रसाद सिंह ने स्वामी चिदानंद से आशीर्वाद लिया। शाम को मंत्री गंगा आरती में शामिल हुए और पूजा-अर्चना की।
रविवार को परमार्थ निकेतन में केन्द्रीय इस्पात मंत्री राम प्रसाद सिंह सपरिवार पहुंचे। उन्होंने परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। कोयला खनन में स्थिरता लाने के महत्व को स्वीकार करते हुए कोयला खदानों में बेहतर पर्यावरण प्रबंधन को अपनाने व सतत विकास को बढ़ावा देने पर जोर दिया।
केंद्रीय मंत्री राम प्रसाद सिंह ने कहा कि भारत लोहा, कोयला, डोलोमाइट, सीसा, जस्ता, चांदी, सोना आदि के विशाल भंडार के साथ-साथ खनन और धातु उद्योग के लिये एक प्राकृतिक स्थल है। धातुओं में इस्पात ने ऐतिहासिक रूप से एक प्रमुख स्थान हासिल किया है। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने परमार्थ निकेतन में गंगा आरती में सहभाग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *