खाली प्लॉट में लगी आग

ऋषिकेश। ऋषिकेश कोतवाली क्षेत्र में अद्वैतानंद मार्ग पर खाली प्लॉट में अचानक आग लग गई। सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग की टीम ने पहुंचकर आग पर काबू पाया।
अग्निशमन अधिकारी बीरबल सिंह ने बताया कि रविवार दोपहर बाद अद्धैतानंद मार्ग पर स्थित एक प्लॉट में आग लग गई। सूचना मिलते ही उनकी टीम मौके पर पहुंची। खाली प्लॉट में कूड़े के ढेर में आग लगी थी। करीब 20 मिनट में फायर कर्मियों ने आग पर काबू पाया। आग की वजह से कोई बड़ी हानि नहीं हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *