लोगों ने उठाया शिविर का लाभ
ऋषिकेश। जयदत्त शर्मा फाउंडेशन ने निशुल्क रक्त और दंत जांच शिविर आयोजित किया। इसमें 2800 लोगों ने रक्त, 35 ने दंत जांच व 50 महिलाओं ने फिजियोथेरेपी का लाभ उठाया।
रविवार को जयदत्त शर्मा फाउंडेशन ने सोमेश्वर मंदिर में निशुल्क रक्त और दंत जांच शिविर आयोजित किया। इसका शुभारंभ मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने दीप जलाकर किया। उन्होंने कहा कि समाजसेवी स्व. जयदत्त शर्मा ने समाज में सदैव कमजोर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य किया। उन्होंने सामाजिक कार्यों के साथ ही राजनीति में भी सराहनीय कार्य किये। अग्रवाल ने फाउंडेशन के संस्थापक प्रतीक कालिया के कार्यों की सराहना की।
मौके पर सोमेश्वर मंदिर महंत रामेश्वर गिरी महाराज, भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश सती, महामंत्री सुमित पंवार, इंद्र कुमार गोदवानी, गोपाल सती, सरोज डिमरी, माधवी गुप्ता, पार्षद अनिता रैना, सुजाता कुकरेजा, रेखा चौबे, भावना सिंधी, सिमरन गाबा, नविता अग्रवाल, डॉ. गगन शर्मा, डॉ. शशांक प्रतीक, डॉ. कल्पना रस्तोगी, सुरेंद्र कैंतुरा, वीरेंद्र भारद्वाज आदि उपस्थित रहे।
