भाजपा ने कोरोना वारियर्स को सम्मानित किया

चम्पावत। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पीएम नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन सेवा पखवाड़े के तहत कोरोना टीकाकरण केंद्रो पर स्टाल लगा कर लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित किया। इस दौरान कोरोना वारियर्स को शॉल ओढाकर सम्मानित किया। उपजिला चिकित्सालय लोहाघाट में भाजपा कार्यकर्ताओं ने चिकित्सा अधीक्षक डॉ.जुनैद कमर, फार्मासिस्ट सतीश पांडेय, संतोष चंद,पुष्पा, एलडी जोशी आदि को शाल ओढ़ाकर कर सम्मानित किया। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ता नवीन बोहरा, सतीश पांडेय, निर्मला अधिकारी, प्रदीप कलौनी, गंगा पाटनी मोहन पाटनी, मनोहर सामंत, दशरथ बोहरा, बलवंत गिरी, दीप चतुर्वेदी आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *