फार्मासिस्टों का विरोध दूसरे दिन भी जारी रहा
हल्द्वानी। संवर्ग का पुनगर्ठन सहित विभिन्न मांगों पर कार्रवाई नहीं होने से नाराज डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने मंगलवार को दूसरे दिन भी काला फीता बांधकर काम किया। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन उत्तराखंड के प्रांतीय महामंत्री आरएस ऐरी ने बताया कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होगी, उनका आंदोलन जारी रहेगा। विरोध दर्ज कराने वालों में जेसी पाठक, केआर आर्या, एनके आजाद, जगदीश टम्टा, बीबी जोशी, पीके जोशी, नंदन गोस्वामी शामिल रहे।
