फैक्ट्री से लोहा चुराता युवक पकड़ा
रुड़की। लक्सर-खानपुर हाईवे पर गंगनौली गांव के पास लोहे की फैक्ट्री में सुरक्षाकर्मी जनेश्वर और धीर सिंह ड्यूटी पर थे। लोहा खड़कने की आवाज सुनकर वह मौके पर पहुंचे तो युवक लोहा चुराता मिला। सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। उन्होंने फैक्ट्री के अधिकारी विमल सिंह के साथ आरोपी युवक को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने आरोपी दीपक पुत्र सेठपाल निवासी खेड़ी कलां के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
