पोस्ट ऑफिस में मनाया अन्त्योदय दिवस

बागेश्वर। भराड़ी स्थित पोस्ट ऑफिस में गुरुवार को अन्त्योदय दिवस मनाया गया। इस मौके पर कई लोगों की समस्या सुनीं गई। जनसमस्याओं में नेटवर्क को लेकर सबसे बड़ी समस्या आई वहीं ग्रामीण उत्थान समिति के संचालक उमेश जोशी ने चीफ मास्टर जनरल अमिताभ खर्कवाल का माला पहनाकर स्वागत किया। चीफ़ मास्टर जनरल उत्तराखंड अमिताभ खर्कवाल ने कपकोट पोस्ट आफिस के कर्मचारियों के कार्यों की सराहना की। वहीं नेटवर्क को लेकर भी कहा की ये समस्या आफिस की ही नहीं आम जनमानस की भी समस्या है। यहां डाक अधीक्षक अल्मोड़ा आरके बैनवाल, इंस्पेक्टर अनिल व्यास गंगा पूरी, मोहन पांडे, सुरेंद्र सिंह, विवेक सिंह, प्रताप राम, दीपक मेहता रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *